Rishabh Pant Biography in Hindi:ऋषभ पंत की जीवनी

भारत के प्रतिभाशाली और उत्साही क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से दुनिया भर में लाखों प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। उनकी क्रिकेट यात्रा साधारण से असाधारण तक का एक प्रेरणादायक यात्रा रही है। इन्ही सभी बातो को ध्यान मे रखते हुए आज हम इस लेख में हम ऋषभ पंत के जीवनी(Rishabh Pant Biography in Hindi), उनके संघर्ष और उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।इस लेख में हिंदी में सरल तरीके से ऋषभ पंत की जीवनी को पेश किया गया हैं।

Rishabh Pant Biography in Hindi

ऋषभ पंत का प्रारंभिक जीवन और वयक्तिगत जानकारी :

ऋषभ राजेंद्र पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुआ था। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का गहरा शौक था। उनके माता-पिता ने उनके इस जुनून को पहचाना और उन्हें पूरा समर्थन दिया। पंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रुड़की से की और फिर दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने फिरोज शाह कोटला ग्राउंड में अपने पहले क्रिकेट प्रशिक्षण की शुरुआत की थी।

Rishabh Pant Biography in Hindi

पूरा नामऋषभ राजेंद्र पंत
जन्मतिथि4 अक्टूबर 1997
जन्मस्थानरुड़की, उत्तराखंड
पिता का नामराजेंद्र पंत
माता का नामसरोज पंत
बचपन की शिक्षारुड़की
प्रारंभिक कोचतारक सिन्हा
शुरुआती प्रशिक्षण स्थानफिरोज शाह कोटला ग्राउंड, दिल्ली
घरेलू टीमदिल्ली क्रिकेट टीम
आईपीएल टीमदिल्ली कैपिटल्स
टी20 इंटरनेशनल डेब्यू2017, इंग्लैंड के खिलाफ
टेस्ट क्रिकेट डेब्यू2018, इंग्लैंड के खिलाफ
पहले टेस्ट शतकइंग्लैंड के खिलाफ, 2018
आईपीएल पदार्पण2016, दिल्ली कैपिटल्स
भाषाहिंदी, अंग्रेजी
सबसे तेज़ भारतीय विकेटकीपर का शतक89 गेंदें
रणजी ट्रॉफी पदार्पण2015
राशितुला राशि
पसंदीदा क्रिकेटरमहेंद्र सिंह धोनी, एडम गिलक्रिस्ट
पुरस्कारएमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (2018)
अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा2016
कार दुर्घटना2022
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक पारीब्रिसबेन, 2021

ऋषभ पंत की शारीरिक संरचना

ऊंचाई5 फूट 7 इंच
रंगगोरा
आँखों का रंगकाला
बालो का रंगकाला
वज़न65 किलो
छाती का माप40 इंच

सोशल मीडिया प्रोफाइल

इंस्टाग्राम11.6 M
फेसबुक 5.5 M
ट्विटर 4.3 M

ऋषभ पंत के क्रिकेट करियर की शुरुआत:

ऋषभ पंत ने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2016 में, उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। अंडर-19 वर्ल्ड कप के उसी प्रदर्सन के चलते उनकी पहचान बनी और जल्द ही वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) का हिस्सा बने।

 

ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय करियर:

ऋषभ पंत का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मे डेब्यू 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में हुआ था। वर्ष 2018 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू किया और जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक बन गए थे। पंत विशेषकर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे, जहां उन्होंने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण रन बनाए थे और भारत की ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

 

ऋषभ पंत का शानदार प्रदर्शन:

ऋषभ पंत ने अपने छोटे से करियर में कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। उन्होंने न केवल बल्लेबाजी में अपनी प्रतिमा दिखाई है, बल्कि विकेटकीपिंग में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उनकी फुर्तीली कीपिंग और आक्रमक बल्लेबाजी ने उन्हें क्रिकेट फैंस के बीच खास स्थान दिलाया है।

 

ऋषभ पंत का व्यक्तिगत जीवन:

ऋषभ पंत का व्यक्तित्व सिर्फ क्रिकेट खेलना ही नहीं, बल्कि उनको उनके विनम्र और खुशमिजाज स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। वह हमेशा अपने परिवार को अपने जीवन की प्रेरणा बताते आये हैं।ऋषभ पंत को संगीत सुनना, यात्रा करना और दोस्तों के साथ समय बिताना बेहद पसंद है।

 

आईपीएल 2024 मे जबरजस्त वापसी:

एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने साल 2023 का आईपीएल सीजन मिस किया था लोग कह रहे थे सायद अब पंत क्रिकेट मे कभी वापसी न कर पाए परन्तु साल 2024 मे ऋषभ पंत न केवल क्रिकेट ग्राउंड पर कदम रखा बल्कि आईपीएल के 13 मेचो मे 155.40 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 446 रब बनाये और तो और 2024 मे वेस्ट इंडीज़ मे होने वाले टी-20 विश्व कप के स्काड मे भी अपनी जगह पक्की कर ली थी.

ये भी पढ़े-रिंकू सिंह की जीवनी,उम्र,गर्लफ्रेंड-Rinku Singh Biography In Hindi

ऋषभ पंत के रिकॉर्ड और उपलब्धियां:

  •  टेस्ट में सबसे तेज़ शतक: पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2018 मे इंग्लैंड मे हुए टेस्ट मैच मे अपना टेस्ट शतक महज़ 89 गेंदों में बनाया था,जो सबसे तेज़ भारतीय विकेटकीपर का शतक है।
  • पहला भारतीय विकेटकीपर बने: ऋषभ पंत चार देशों मे (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और साउथ अफ्रीका) में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने है।
  • सबसे ज्यादा डिसमिसल का रिकॉर्ड: एक टेस्ट सीरीज़ में सबसे ज्यादा 27 डिसमिसल का भारतीय रिकॉर्ड भी ऋषभ पंत के नाम है।
  • उभरते हुए खिलाड़ी का पुरस्कार: 2018 में उन्हें ‘एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ का पुरस्कार से नवाजा गया था।
  • टीम इंडिया का दमदार विकेटकीपर: ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के बाद वे भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बन चुके हैं।

 

ऋषभ पंत के बारे में कुछ रोचक तथ्य:

  • सबसे कम उम्र के कप्तान बने: ऋषभ पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे कम उम्र के कप्तान बने।
  • क्रिकेट की शुरुआत:ऋषभ पंत ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के मुकाबले में बारहवीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के दौरान की थी।
  • दिल्ली में संघर्ष:ऋषभ पंत जब दिल्ली आये थे तक उनके पास रहने के लिए घर नहीं था और न पैसा था तब वो दिल्ली में रहते हुए एक गुरुद्वारे में रुके और संघठनात्मक क्रिकेट खेला।
  • ऋषभ के प्रेरणास्त्रोत: महेंद्र सिंह धोनी और एडम गिलक्रिस्ट पंत के प्रेरणास्त्रोत हैं।
  • कार एक्सीडेंट:ऋषभ पंत 2022 में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए थे लेकिन अब वो फिर से पूरी तरह फिट हैं।

 

निष्कर्ष:

दोस्तों ऋषभ पंत की कहानी उन सबके लिए प्रेरणादायक है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऋषभ पंत की मेहनत, प्रतिभा और जुनून ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में एक विशेष स्थान दिलाया है। ऋषभ पंत की ऋषभ पंत जीवनी(Rishabh Pant Biography in Hindi) हमें यह सिखाती है कि यदि हमारी मेहनत सच्ची हो तो सफलता हमारे कदम जरूर चूमेगी।

FAQ

1.ऋषभ पंत कितने पढ़े लिखे हैं?

​ऋषभ पंत ने बीकॉम तक की शिक्षा प्राप्त की है।

2.ऋषभ पंत का सैलरी कितना है?

आईपीएल 2024 मे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए ऋषभ पंत की सेलेरी 16 करोड़ थी

3.ऋषभ पंत की शादी कब हुई थी?

ऋषभ पंत की शादी अभी तक नहीं हुई है,उनकी उम्र अभी महज 24 वर्ष है

हमारे इंस्टाग्राम पेज को भी फॉलो करे

Share

Leave a Comment